Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच पहुँचे धामी, केक काटकर मनाया जन्मदिन

दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच पहुँचे धामी, केक काटकर मनाया जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विघालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर बार इस दिन पर यहां बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भगवान से आप सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में आप सभी लोग जिस किसी भी क्षेत्र में जाएंगे, वहां निश्चित ही सफलता प्राप्त पाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य नहीं है जो आप लोग नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिव्यांग बच्चों की सर्वांगीण उन्नति के लिए प्रयासरत हैं। दिव्यांग शब्द भी मोदी द्वारा ही दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देशकृप्रदेश की शुभकामनाएं आप बच्चों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हमें प्रदेश में कई स्थानों पर आपदा की चुनौतियों का सामना करना पड़ा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे आज के दिन आपदा से प्रभावित लोगों के बीच जाएं और उनकी जो सेवा, मदद हो सकती है वे करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है 21 वीं सदी का यह तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा और हम प्रधानमंत्री के शब्दों को पूरा करने के लिए पूरे जीकृजान से जुटे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्थान के फुटबॉल टूर्नामेंट का भी बॉल पर किक मारकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विघालय के प्रधानाचार्य अमित शर्मा, पीके अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments