Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमतस्य पालन के लिए शिविर का आयोजन

मतस्य पालन के लिए शिविर का आयोजन

हरिद्वार: सहायक निदेशक मत्स्य ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिक्रमण मुक्त तालाब/जोहड़, जिनमे मतस्य पालन किया जा रहा है उनके आवंटन के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा I

उन्होंने बताया कि जनपद हरिद्वार के तहसील लक्सर के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में अवस्थित ऐसे समस्त तालाब / जोहड जो कि मौके पर अतिक्रमण मुक्त हैं तथा मत्स्य पालन हेतु उपयुक्त हैं, उनको पात्र लाभार्थियों एवं मत्स्य जीवी सहकारी समितियों को मत्स्य पालन किये जाने के लिए आगामी 17 मई, 2023 को तहसील लक्सर के सभागार में आवंटन कैम्प / शिविर का आयोजन किया जाना है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मत्स्य तालाब पट्टा हेतु इच्छुक / पात्र लाभार्थी दिनांक 17 मई 2023 को तहसील लक्सर के सभागार कक्ष में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तालाब पट्टा शिविर का लाभ उठायें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments