Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतीन पेट्रोल पंप में सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं जांचीं

तीन पेट्रोल पंप में सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं जांचीं

मनगर (नैनीताल)। पर्यटन सीजन को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर रामनगर के पूर्ति निरीक्षक ने रामनगर में चार पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पंप में मिली खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। रामनगर के पूर्ति निरीक्षक दीप चंद्र बेलवाल ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर पेट्रोल पंप की चेकिंग की जा रही है। बुधवार को बेलगढ़, रानीखेत रोड के तीन पेट्रोल पंप की जांच पड़ताल की गई। पेट्रोल पंपों पर चेकिंग के दौरान ग्राहकों को मुफ्त में दी जाने वाली सुविधाओं जैसे, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, हवा आदि को देखा गया। रोडवेज बस अड्डे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पानी व शौचालय में साफ-सफाई नहीं मिली। ऐसे में पंप स्वामी को एक सप्ताह के भीतर सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments