Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअक्षय तृतीया पर 15 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

अक्षय तृतीया पर 15 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

हल्द्वानी। अक्षय तृतीया पर शहर में कई जगह गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत और विवाह संस्कार हुए। शनिवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव भी मनाया गया। शास्त्रों के अनुसार विशेष रूप से फलकारी और शुभ दिन होने के कारण बाजार में जेवरों की जमकर खरीद हुई। हालांकि पिछले साल की तुलना में उम्मीद से ज्यादा कारोबार रहा। सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा रही और 15 करोड़ से ज्यादा का कारोबार रहा।
शनिवार को अक्षय तृतीया पर पूरे दिन विशेष योग रहा। खासकर आभूषणों की दुकानों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। रामपुर रोड स्थित तनिष्क शोरूम मैनेजमेंट के अनुसार लोगों ने सोने के सिक्के, बिस्किट और आभूषण पर ज्यादा रुचि दिखाई। पिछले साल की अपेक्षा इस बार लोग खरीदारी को ज्यादा उत्सुक रहे। कुमाऊं ज्वेलर्स के स्वामी राम शरण वर्मा ने बताया कि उनके यहां गहनों की बनवाई पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया था। महिलाओं ने हार, कंगन, कान के झुमके समेत एंटीक ज्वेलरी की ज्यादा खरीद की। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि दोपहर के बाद कारोबार चढ़ा और अच्छी बिक्री हुई। सराफा व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि खरीदारी दोपहर 12 बजे बाद हुई और पिछले साल की तुलना में ज्यादा लोग पहुंचे।
वाहनों की खरीद से ज्यादा बुकिंग रही
आटोमोबाइल सेक्टर में अधिकतर लोगों ने शनिवार को वाहन लेने की जगह बुकिंग पर जोर दिया। रामपुर रोड स्थित बजरंग मोटर्स के स्वामी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार का दिन होने से अधिकतर लोग वाहन खरीदने से बचते नजर आए। केवल तीन वाहन बिके और 15 वाहनों के लिए लोगों ने बुकिंग करा ली है और रविवार सुबह वे वाहन लेकर जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments