Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमानदेय बढ़ाने की मांग के लिए अंशकालिक श्रमिकों का प्रदर्शन

मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए अंशकालिक श्रमिकों का प्रदर्शन

बागेश्वर। जल संस्थान के अंशकालिक श्रमिकों ने मानदेय बढ़ाने और पूर्व के रुके मानदेय के भुगतान की मांग तेज कर दी है। श्रमिकों ने नुमाइशखेत मैदान में प्रदर्शन कर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की। जल संस्थान अंशकालिक मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश लोबियाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विभाग और सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें मात्र 3650 रुपये प्रति महीने मानदेय मिलता है। महंगाई के दौर में इस अल्प राशि में परिवार का भरण पोषण कर पाना बेहद कठिन है।
सितंबर 2021 में श्रमिकों के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी लेकिन सितंबर 2022 से फरवरी 2023 तक उस राशि का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार शासन को पत्र भेजा जा रहा है बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। श्रमिकों ने संगठन को उत्तराखंड ट्रेड यूनियन का पंजीकरण प्रमाणपत्र मिलने पर खुुशी भी जताई। वहां चन राम, तारा सिंह, पनी राम, जीवन राम, मोहन राम, नंद किशोर जोशी, चंचल सिंह, लाल सिंह, किशन राम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments