Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्यासी हल्द्वानी मांग रही पानी

प्यासी हल्द्वानी मांग रही पानी

हल्द्वानी। लंबे समय से पेयजल संकट से परेशान विंद्रा विहार और नीलकंठ विहार के लोगों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। शाम करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय लोग खाली बर्तन लेकर सड़कों पर उतर आए और जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्र की उपेक्षा को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी लोगों ने नाराजगी जताई और पेयजल संकट दूर करने की मांग की। स्थानीय निवासी दीपक जोशी का कहना है कि विंद्रा विहार और नीलकंठ विहार में करीब 150 परिवार लंबे समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। कॉलोनी के लिए मुख्य पेयजल लाइन से मात्र एक पेयजल संयोजन दिया गया है जिसका व्यास कम होने पर सभी घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
पानी आने पर केवल चार पांच बाल्टी पानी ही भर पाता है जिससे पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। लोग प्राइवेट टैंकर खरीदकर गुजारा करने को मजबूर हैं, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संयोजन का व्यास बढ़ाने की मांग की है ताकि लोगों को पानी के संकट से निजात मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. अमित वर्मा, विजय जोशी, विनिता, बीना, गोविंद बहुगुणा, जीसी बहुगुणा, सोनाली, रजनी, युगल, प्रमोद पाटनी, जसवंत सिंह, महेश जोशी, पूजा बिष्ट आदि लोग शामिल रहे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर विश्वकर्मा का कहना है कि गैस पाइप लाइन के कार्य के चलते पेयजल संयोजन टूट गये हैं। कई लाइनों में कचरा घुस गया है। सफाई की जा रही है, पेयजल व्यवस्था जल्द सुचारू की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments