Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे...

बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे बाधित;जगह-जगह फंसे यात्री

बदरीनाथ में दो दिन से लगातार हो रहे हिमपात से बदरीनाथ धाम में 5 से 6 फुट बर्फ जम गई है। बदरीनाथ धाम के निकट हनुमान चट्टी में भी भारी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से ऊपर पूरी तरह से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के परियोजना प्रबधक प्रकाश रावत ने बताया कि लगातार भारी बर्फबारी के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बैनाकुली से बदरीनाथ तक बाधित हो गया था। शुक्रवार को बैनाकुली से हनुमानचट्टी तक जेसीबी मशीनों के द्वारा सड़क से बर्फ हटाकर रास्ता खोला गया। अगर मौसम अनुकूल रहा तो अगले 2 या 3 दिन में बदरीनाथ तक सड़क से बर्फ हटाकर मार्ग सुचारु किया जायेगा। बदरीनाथ में हिमपात और 5-6 फिट बर्फ जमीं होने के बाबजूद भी मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर अडिग हैं। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने स्वयं बदरीनाथ पहुंच कर सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में एसपी ने कहा चुनौती पूर्ण वातावरण, भारी बर्फबारी में भी पुलिस कर्मी बदरीनाथ और हनुमान चट्टी में अपनी ड्यूटी को सराहनीय कार्य से अंजाम दे रहे हैं। हनुमान चट्टी पुलिस चौकी के आहते और बरामदे तक आयी बर्फ को वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने बेलचे और फावड़ों से हटाया। शुक्रवार को इस इलाके में कुछ समय तक मौसम खुला रहने से बेनाकुली और हनुमान चट्टी के लोगों ने कुछ राहत ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments