Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआईएमए में पासिंग आउट परेड 14 दिसंबर को, गणमान्य और परिजन भी...

आईएमए में पासिंग आउट परेड 14 दिसंबर को, गणमान्य और परिजन भी परेड देखने पहुंचेंगे दून

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पासिंग आउट परेड (पीओपी) 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले भी अकादमी में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें शिरकत कर देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का हिस्सा बनेंगे। पिछले 92 वर्षों में अकादमी से 65 हजार 628 कैडेट्स पासआउट हुए हैं। पीओपी के लिए सेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश के गणमान्य और कैडेट के परिजन भी परेड देखने दून पहुंचेंगे। पीओपी के लिए कैडेट्स रिहर्सल कर रहे हैं।

अकादमी के अधिकारियों के अनुसार छह दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें आर्मी कैडेट काॅलेज विंग के कैडेट को डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट अकादमी का हिस्सा बन जाएंगे। दस दिसंबर को डिप्टी कमांडेंट और 12 दिसंबर को कमांडेंट परेड का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments