Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपटाखा करोबारी और भतीजा गिरफ्तार, दो नाबालिग समेत चार लोगों की हुई...

पटाखा करोबारी और भतीजा गिरफ्तार, दो नाबालिग समेत चार लोगों की हुई थी मौत

मोहल्ला कानूनगोयान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने पटाखा कारोबारी और उसके भतीजे को गिरफ्तार किया है। विस्फोट में दो नाबालिग कर्मचारियों समेत चार लोगों की मौत हुई थी। रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के मोहल्ला कानूनगोयान में 20 फरवरी को आलोक जिंदल की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। जिसमें दो नाबालिग कर्मचारी अदनान और अरमान निवासी माहिग्रान बंदा रोड की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। इसके अलावा दुकान पर आतिशबाजी खरीदने आये नौशाद और सद्दाम निवासी बढेडी राजपुताना की भी मौत हो गई थी।
इस घटना में एक ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोग घायल हुए थे। जिसमें एक पड़ोसी दुकानदार का कर्मचारी तथा दूसरा कारोबारी का भतीजा आयुष जिंदल भी झुलस गये थे। मामले में पुलिस ने पटाखा कारोबारी आलोक जिंदल और उसके भतीजे आयुष जिंदल पर मुकदमा दर्ज किया था। घायल आयुष का उपचार अस्पताल में चल रहा था। वहीं हादसे के बाद तबीयत बिगड़ने से कारोबारी आलोक जिंदल भी अस्पताल में भर्ती था। मामले में पुलिस ने कई लोगों के बयान दर्ज किये हैं। नाबालिग मृतक कर्मचारी अदनान और अरमान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत दम घुटने और जलने से होना आया था। रविवार को इस मामले में विवेचक रणजीत खनेडा ने पटाखा कारोबारी आलोक जिंदल और उसके भतीजे आयुष जिंदल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments