Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों ने काटा हंगामा

जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों ने काटा हंगामा

रुद्रपुर। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी मरीजों के लिए मुसीबत बन गई है। शनिवार को घंटों से ओपीडी की लंबी लाइन में खड़े मरीज नंबर न आने पर भड़क गए जबकि कई मरीज बगैर जांच के ही लौट गए। ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया।
रुद्रपुर जिला अस्पताल में जिले भर के साथ ही यूपी के बिलासपुर, बदायूं व रामपुर से कई मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन औसतन ओपीडी एक हजार है। वर्तमान में बढ़ती गर्मी के चलते जिला अस्पताल में डिहाईड्रेशन समेत विभिन्न रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है लेकिन मरीजों की संख्या के हिसाब से डॉक्टरों की कमी है। शनिवार सुबह से ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड समेत फिजिशयन की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। घंटों बाद भी ओपीडी में नंबर न आने पर कई मरीज थक कर जमीन पर बैठ गए। दोपहर तक नंबर न आने पर कई मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ओपीडी की लाइन में हंगामा करना शुरू कर दिया। कई मरीजों ने लाइन खड़े होकर ही अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। मरीजों को समझाने का प्रयास कर रहे पीआरडी जवानों के साथ ही नोकझोंक हुई। ओपीडी में नंबर न आने से कई मरीज बगैर स्वास्थ्य जांच के लिए लौट गए। इधर, सीएमओ ने कहा कि जिला अस्पताल में नए डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments