Thursday, October 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगौजाजाली क्षेत्र में पानी को परेशान लोग

गौजाजाली क्षेत्र में पानी को परेशान लोग

गर्मी के कहर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हल्द्वानी के विभिन्न इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। गौजाजाली क्षेत्र की कॉलोनियों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते करीब 1 हफ्ते से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित है। ऐसे में 1 हजार से ज्यादा लोग समस्या झेल रहे हैं।
स्थानीय पार्षद रईश अहमद ने बताया कि गणपति विहार, जोशी विहार, आम का बगीचा, चौधरी कॉलोनी क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। जल संस्थान के जेई को फोन कर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठ रहा है। बीते दिनों प्रदर्शन कर अधिकारियों को चेताया गया था, उसके बाद व्यवस्था में कुछ सुधार आया था। अब फिर से पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। विभाग द्वारा टैंकरों से पानी की उचित सप्लाई नहीं करवाई जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से पानी की व्यवस्था न होने पर लोगों को प्राइवेट टैंकरों से खरीदकर पानी का स्टॉक रखना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर जल्द व्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments