Monday, October 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहोली से पहले दो महीने के वेतन का हो भुगतान

होली से पहले दो महीने के वेतन का हो भुगतान

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा के बैनर तले बुधवार को कर्मचारियों ने हल्द्वानी स्टेशन पर प्रदर्शन किया। वेतन भुगतान नियमित करने की मांग करते हुए कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा मार्च का महीना शुरू हो गया है। लेकिन जनवरी और फरवरी के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। अब होली का त्योहार निकट आ रहा है। इन हालातों में कर्मचारियों के सामने त्योहार मनाने का भी संकट है।
संगठन के क्षेत्रीय मंत्रीय आन सिंह जीना ने कहा कि प्रबंधन की लचर कार्यशैली की वजह से कर्मचारियों को त्योहारों पर भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम की अच्छी आय होने के बावजूद समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में दिक्कतें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि होली से पहले दो महीने के वेतन का भुगतान किया जाए। ऐसा न होने पर सांकेतिक कार्यबहिष्कार को और ज्यादा उग्र किया जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर डूंगर सिंह सम्मल, उमेश जोशी, मीना जोशी, प्रभा पांडे, राजेंद्र नेगी‌, भीम सिंह, बृजेश सिंह, भास्करानंद मिश्रा, नितिन दीक्षित ,रमेश पलडिया ,बीडी सांगूड़ी, जीवन सिंह, जितेंद्र राणा, अनिल कुमार, लाखन सिंह, शिव सिंह, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments