Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशांति कायम रखने को पुलिस और पीएसी ने किया फ्लैग पमार्च

शांति कायम रखने को पुलिस और पीएसी ने किया फ्लैग पमार्च

काशीपुर। शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से झूठी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कोई भी धार्मिक आयोजन अथवा जुलूस, प्रदर्शन पुलिस की अनुमति के बगैर न करने की हिदायत दी।
मंगलवार को सीओ आशीष भारद्वाज के नेतृत्व में काशीपुर और कुंडा की पुलिस फोर्स ने काशीपुर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर तहसील रोड, नई सब्जी मंडी, बांसफोड़ान चौकी, अल्ली खां, किला बाजार, गंगेबाबा रोड, रतन सिनेमा रोड होते हुए वापस कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ।
सीओ भारद्वाज ने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए भी पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। यदि किसी ने भी उन्मादी पोस्ट कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में कोतवाल मनोज रतूड़ी, नरेंद्र मेहरा, प्रदीप नेगी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, सुरेंद्र सिंह, गणेश भट्ट, कपिल कांबोज, धीरेंद्र परिहार, रुबी मौर्य के अलावा दो प्लाटून पीएसी मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments