Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल शहर की समस्याओं पर लोगों ने चर्चा की

नैनीताल शहर की समस्याओं पर लोगों ने चर्चा की

नैनीताल बचाओ अभियान के तहत नगर पालिका सभागार में बैठक हुई। इसमें अनुज साह ने भू-काननू लागू करने के महत्व पर चर्चा की। रोहित जोशी ने कहा कि नैनीताल में कई युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इसलिए शहर में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए काम करने की जरूरत है। नितिन कार्की ने शहर में हो रहे अतिक्रमण पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण अतिक्रमण शहर की एक बड़ी समस्या बन चुका है। नवीन जोशी कन्नू ने शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की जरूरत बताई। कहा कि पुलिस नशे को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रही है। इस कारण बड़े पैमाने पर नशे की खेप स्थानीय युवाओं को बर्बाद कर रही है। व्यवसायी कमल जगाती ने कहा कि शहर के गणमान्य लोगों को साथ लेकर यहां की समस्याओं के समाधान को एक मंच बनाने की जरूरत है। जिसमें नैनीताल की शिक्षा, रोजगार, भूमि, प्राकृतिक सौंदर्य को बचाने के साथ ही यहां के नियोजित विकास का खाका खींचा जा सके। बैठक में नैनीताल शहर से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में भास्कर जोशी, हर्षित साह, सुरेश बिनवाल, ममता रावत, भावना रावत, भागवत सिंह मेर, रविन्द्र, किशन मेहरा, चंदन जोशी, मनोज साह जगाती उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments