Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदमुवाढूंगा में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर भड़के लोग

दमुवाढूंगा में स्ट्रीट लाइट खराब होने पर भड़के लोग

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के वार्ड 36 और 37 में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जंगल किनारे स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग उठाई। यहां वार्ड-37 के पार्षद प्रतिनिधि हृदयेश कुमार ने सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को दिए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में लगाई गईं ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। नगर निगम के दिए गए फोन नंबरों पर सूचना देने के बाद भी स्ट्रीट लाइट सही करने कोई नहीं आता। अल्का आर्य ने कहा कि यहां पास में ही जंगल हैं। जंगल के पास स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं ताकि वन्यजीवों से सुरक्षा हो सके। सहायक नगर आयुक्त ने जल्द ही समस्या पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भावना रावत, देवेंद्र बिष्ट, मनीष आर्य, पंकज अधिकारी, मुकेश ब्रजवासी, नितिन कुमार, रवि आर्य, रितिक कुमार, दीपक कुमार, अंशुमन आर्य और रिंकू आर्य आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments