देहरादून। विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियों के खिलाफ सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सुराग सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि 37 पदों को बैक डोर से भरा गया है जिसमें निर्वाचन आयोग का बेटा भी भर्ती हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैरसैंण विधानसभा भवन के नाम पर यह भर्तियां की गई हैं।