Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन पंचायतों के खाते खोलने के लिए लेनी होगी अनुमति

वन पंचायतों के खाते खोलने के लिए लेनी होगी अनुमति

अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने वन कर्मियों को शामिल किए बगैर वन पंचायतों के खाते नहीं खोलने के निर्देश दिए। मंगलवार को विकास भवन में हुई बैठक में डीएम वंदना सिंह ने कहा कि बैंक वन कर्मियों को शामिल किए बगैर वन पंचायतों के खाते खोल रहे हैं जो गलत है। वन कर्मियों और सरपंचों के शामिल खाते खोलने के उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने सीएम स्वरोजगार योजना समेत सभी रोजगारपरक योजनाओं के आवेदनों पर जल्द कार्रवाई करने के साथ ऋण जमा अनुपात बढ़ाने के लिए कहा। कहा कि सभी बैंकों को लक्ष्य पूरा करना होगा। उन्होंने बैंकों को डिजिटलाइजेशन खातों की विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीओ केएन तिवारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मीरा बोरा सहित कई अधिकारी शामिल रहे।
पाला संभावित क्षेत्रों में जल्द लगेंगे चेतावनी बोर्ड
अल्मोड़ा। डीएम ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ठंड शुरू हो गई है और सड़कों पर पाला गिरने लगा है। इसे देखते हुए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी से काम करना होगा। उन्होंने सड़क की कार्यदायी संस्थाओं से पाला संभावित क्षेत्रों में जल्द चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। नशे में और बगैर हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। बैठक में आरटीओ गुरदेव सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments