Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयात्रीगण कृपया ध्यान दें:काठगोदाम-मुंबई के बीच 20 अप्रैल से दौड़ेगी साप्ताहिक ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें:काठगोदाम-मुंबई के बीच 20 अप्रैल से दौड़ेगी साप्ताहिक ट्रेन

काठगोदाम से मुंबई के बीच साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 20 अप्रैल से शुरू होगा। समर स्पेशल नाम से संचालित यह ट्रेन काठगोदाम से गुरुवार को शाम 5.30 बजे चलकर अगले दिन शुक्रवार की रात 8.55 बजे मुंबई पहुंचेगी। साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन फिलहाल अप्रैल से जून तक हर हफ्ते बुधवार को मुंबई से हल्द्वानी तो प्रत्येक गुरुवार को हल्द्वानी से मुंबई के लिए वाया मथुरा, कासगंज, बरेली चलेगी। इस संबंध में शुक्रवार को इज्जतनगर मंडल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें गोरखपुर के वरिष्ठ परिवहन प्रबंधक/कोचिंग के पत्र का हवाला देते हुए बताया गया कि ट्रेन संख्या 09075/09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेन अप्रैल में 20 और 27, मई में 4, 11, 18, 25 और जून में 1, 8, 15 तारीख को मुंबई से चलकर हल्द्वानी (काठगोदाम) पहुंचेगी। जिसके बाद अगले दिन यानी गुरुवार को हल्द्वानी से वापस मुंबई के लिए रवाना होगी। प्रत्येक बुधवार को ये ट्रेन सुबह 11 बजे मुंबई से चलकर गुरुवार दोपहर 2.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। वहीं, गुरुवार को शाम 5.30 बजे काठगोदाम स्टेशन से चलकर अगले दिन रात 8.55 बजे मुंबई पहुंचेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments