Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपीएम श्री विद्यालयों की जल्द तैयार कराएं डीपीआर : डीएम

पीएम श्री विद्यालयों की जल्द तैयार कराएं डीपीआर : डीएम

भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा और जिला परियोजना समग्र शिक्षा की बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने डीएम को पीएम श्री योजना से अवगत कराते हुए कहा कि जिले में 12 विद्यालयों का चयन पीएम श्री योजना के लिए किया गया है। इसमें विद्यालयों को विभिन्न चरणों में मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने के लिए आधारभूत संरचना, प्रयोगशाला कक्षा-कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, लाइब्रेरी, पेयजल, विद्युतीकरण आदि संसाधनों को जुटाया जाएगा। डीएम ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग को पीएम श्री विद्यालयों की डीपीआर बनवाने के निर्देश दिए। सीईओ ने बताया कि जिले के सभी राजकीय विद्यालयों को अवस्थापना सुविधाओं के दृष्टिगत चार श्रेणियों ए, बी, सी और डी में वर्गीकृत किया गया है। इसमें श्रेणी के तहत निर्माण कार्य किए जाने हैं।
कहा कि जिले में चयनित विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए 5 किमी की परिधि में आने वाले विद्यालयों का क्लस्टर बनाकर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की योजना है। डीएम ने सभी बीईओ और डिप्टी बीईओ को विकासखंड में स्थित विद्यालयों का निरीक्षण करने के बाद निर्माण से संबंधित प्रस्तावों को खनन न्यास को भेजने को कहा ताकि किसी एक स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने लोनिवि हल्द्वानी के ईई को हल्द्वानी के इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा की चहारदीवारी और बालिका इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ के क्षतिग्रस्त भवन का निष्प्रयोजन प्रमाण पत्र व कम से कम 6 कक्षा कक्ष के मरम्मत का स्टीमेट तैयार करने को कहा। इस दौरान सीडीओ डॉ संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments