Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांधी पार्क में पिछले दस दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया तो कार्यकर्ताओं ने यहां भी नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। सिंचाई विभाग के 228 पदों को वर्तमान में गतिमान संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में समायोजित करने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ के कार्यकर्ता पिछले दस दिनों से गांधी पार्क के बाहर धरना दे रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार को कार्यकर्ता सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 30-40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन ले गई।
गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष बॉबी पंवार अगुवाई में पुलिस लाइन में भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पंवार ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार किया है। यह उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। अब परेड ग्राउंड में धरना शुरू होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments