Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपल्टन बाजार में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, दर्जनों हिरासत में

पल्टन बाजार में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, दर्जनों हिरासत में

देहरादून। पल्टन बाजार में गत दिवस हुई घटना के बाद पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाते हुए 50 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनको पुलिस लाइन ले जाया गया है।
उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को पल्टन बाजार में सैडल खरीदने आयी एक युवती से दुकान के मुस्लिम सेल्समैन के द्वारा छेडछाड की घटना के बाद लोगों द्वारा युवक की पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया था। इस घटना के बाद दोनों समुदाय आमने-सामने आ गये और बाजार बंद रखकर प्रदर्शन किया गया। जिससे पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पडा। देर सांय जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। वहीं इस घटना में शामिल युवक मूल रूप से बिजनौर का निवासी निकला था जिसके बाद पुलिस विभाग सक्रिय हो गया और उसने संदिग्धो की खोजबीन हेतू सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है।
इस मामले में आज यहां एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा पलटन बाजार में व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बाहरी राज्यो से आकर फड़, ठेली, दुकानों के बाहर रिंग व दुकानों में काम करने वाले लोगो के किये जा रहे सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा अब तक 50 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया है जहंा उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने व्यापारी वर्ग से भी अनुरोध किया है कि अभियान के दौरान पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments