Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगर्जिया जा रहे लोगों को पुलिस ने वापस भेजा

गर्जिया जा रहे लोगों को पुलिस ने वापस भेजा

रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया में कोसी नदी में बने गहरे कुंड और नदी के तेज बहाव की वजह से इस बार गर्जिया मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा का मेला नहीं लगा। मंगलवार सुबह गर्जिया जा रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया और उन्हें बिना नहाये वापस भेज दिया। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान नहीं कर पाने पर लोग मायूस दिखे। कोसी बैराज पर कुछ लोग नहाते दिखे।
गर्जिया मंदिर में कोसी नदी में स्नान करने जा रहे लोगों को पुलिस ने पहले हल्दुआ बैरियर पर रोककर वापस भेजा। आमडंडा पर भी पुलिस ने बैरियर लगाया था और यहां से भी लोगों को वापस भेजा गया। पुलिस की बाहर से आने वालों से झड़प भी हुई। पुलिस के समझाने के बाद सभी वापस चले गए। कुछ लोगों ने बैराज पहुंचकर कोसी नदी में स्नान किया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गर्जिया मंदिर समिति और प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए गर्जिया मेला रद्द कर दिया था। इसकी सूचना आसपास के जनपदों तक पहुंचा दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments