Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनाबालिक से दुष्कर्म पर फूटा जनाक्रोश, भारी तनाव,फोर्स तैनात, बाजार बंद

नाबालिक से दुष्कर्म पर फूटा जनाक्रोश, भारी तनाव,फोर्स तैनात, बाजार बंद

वीडियो बनाकर धमकियां दे रहा था आरोपी
कर्णप्रयाग। पहाड़ पर महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों को लेकर भले ही लोगों में भारी आक्रोश हो और वह बाहरी लोगों को पहाड़ से खदेड़ने की मुहिम में जुटे हो लेकिन इस तरह की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला थराली का है। जहां एक नाबालिक लड़की के साथ पहले दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन इस मामले का पता चलने के बाद थराली और कर्णप्रयाग में तनाव का माहौल बना हुआ है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं तथा बाजार बंद हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नाई की दुकान चलाता है और अन्य समुदाय का है। युवक द्वारा 6 माह पहले लड़की से दोस्ती की गई और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और फिर उसे डरायाकृधमकाया जाने लगा। बताया जा रहा है कि लड़की ने जब उसकी बात मानने से मना किया तो उसका वीडियो वायरल करने की धमकियां दी जाने लगी तब इस मामले का खुलासा तीनकृचार दिन पूर्व हो सका। जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक दिलबर खान को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले की खबर जब कुछ हिंदू संगठनों व क्षेत्र के अन्य लोगों को हुई तो वह आज सड़कों पर उतर आए तथा आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ और आग लगाने का प्रयास भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराना चाहा तथा लोगों को आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की जानकारी दी गई लेकिन लोगों में भारी गुस्सा व आक्रोश देखा गया जिसके मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इस मामले की आग थराली से कर्णप्रयाग तक जा पहुंची है तथा यहां भी लोगों ने बाजार बंद करा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि अभी पुरोला की घटना को लेकर इतना बवाल हुआ था फिर भी अन्य राज्यों के गैर हिंदू संप्रदाय के लोग पहाड़ पर मौजूद हैं जिन्हें बाहर नहीं किया जा रहा है।
बीते समय में तमाम ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा सभी जिलों में वेरीफिकेशन ड्राइव चलाया जा रहा है तथा ऐसे संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है लेकिन घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में भारी तनाव था लोग सड़कों पर है तथा भारी संख्या में पुलिस की तैनाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments