Saturday, June 20, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रमोद अध्यक्ष तो मनीष बने डिप्लोमा इंजीनियर सिंचाई संघ के सचिव

प्रमोद अध्यक्ष तो मनीष बने डिप्लोमा इंजीनियर सिंचाई संघ के सचिव

अल्मोड़ा। सिंचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ का अधिवेशन हुआ। संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। प्रमोद कुमार पाठक को अध्यक्ष और मनीष कुमार को संघ के जिला सचिव चुने गए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संघ हित में कार्य करने का संकल्प लिया। शनिवार को नगर के शक्ति भवन में सिंचाई विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर संघ का अधिवेशन मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार व मंडल सचिव सुभाष जोशी की अध्यक्षता में हुआ। कार्यकारिणी के लिए यशवंत सिंह खंडीय अध्यक्ष और लता नयाल सचिव चुनी गईं। सभी ने पद व गोपनीयता की शपथ लेते हुए संघ हित में कार्य करने का संकल्प लिया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपनी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली व बेलदार की नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। कहा कि वे अपने हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। वहां पर सिंचाई विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments