Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिलेभर के स्कूलों में मनाया जा रहा 'प्रवेशोत्सव', पहुंचकर सीएम धामी ने...

जिलेभर के स्कूलों में मनाया जा रहा ‘प्रवेशोत्सव’, पहुंचकर सीएम धामी ने की छात्रों से मुलाकात

देहरादून जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, शिक्षा महानिदेशक, सचिव, अपर सचिव, विधायक व अन्य मंत्रियों ने भी स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल में छात्रों को तरह-तरह के व्यंजन भी परोसे गए। राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि नए छात्रों को स्कूल की सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में बताया जाएगा। साथ ही अन्य बच्चों को दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
15 अप्रैल से चेक होंगी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सात अप्रैल को बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है। इसके बाद 15 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। शासन से निर्देश जारी हुए हैं कि हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएं। हालांकि, परीक्षा परिणाम कब आएंगे, यह अभी निश्चित नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments