Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डब्राह्मण जन सेवा समिति की राम कथा की तैयारी शुरू

ब्राह्मण जन सेवा समिति की राम कथा की तैयारी शुरू

देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की बैठक में दून में होने वाली भव्य राम कथा को लेकर मंथन किया गया। समिति के छठे वार्षिक कार्यक्रम के तहत नौ दिनी श्रीरामकथा जगदगुरु रामभद्राचार्य के श्रीमुख से होगी। यह कथा सितम्बर-अक्तूबर में प्रस्तावित की गई है। इस कथा को लेकर समिति के महानगर देहरादून उपाध्यक्ष डा. अजय वशिष्ठ के कार्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि समिति सदस्य 31 जुलाई तक समिति के साथ बीस से अधिक सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखें। ताकि संस्था के इस कार्यक्रम को व्यवस्थित व भव्य रुप दिया जा सके। जल्द ही समिति की प्रदेश, जिला व महानगर कार्यकारिणियों का पुनर्गठन किया जाएगा। मौके पर डा. अजय कुमार वशिष्ठ, डीके शर्मा, अनुराग गौड़, विचित्र सारस्वत, संजय मिश्रा, पवन कुमार शर्मा, रुचि शर्मा, वासु वशिष्ठ, शुभम भारद्वाज, अलका शर्मा, सचिन शर्मा, राजेश शर्मा आदि सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments