Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट का पैसा देने...

प्रदेश के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट का पैसा देने की तैयारी

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट के लिए पैसा देने की तैयारी है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर वार्षिक प्लान तैयार किया जा रहा है जिसमें प्राथमिक के शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने का प्रस्ताव है। शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में भी प्राथमिक के शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने की बात कही गई है। उसी के अनुसार विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि तय समय पर वार्षिक प्लान तैयार किया जाए। शिक्षकों को मिलने वाले टैबलेट का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया जाएगा। केंद्र से मंजूरी मिली तो टैबलेट के लिए प्रति शिक्षक 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि इसके अलावा सोलर पैनल, नए स्कूल भवन, प्रयोगशाला आदि को भी वार्षिक प्लान में शामिल किया जा रहा है। वार्षिक एवं पांच साल का प्रस्तावित प्लान बनाकर 25 मार्च तक इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।
तय समय पर प्लान तैयार करने के निर्देश
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को वार्षिक कार्ययोजना एवं वर्ष 2022-23 के बजट के संबंध में विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को तय समय पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप शिक्षा अधिकारी से लेकर अपर निदेशक एवं निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल रहे। निजी और सरकारी स्कूलों में बहुत अंतर है, टैबलेट का सद्उपयोग तब होगा जब बच्चों के पास भी वह चीज हो, लेकिन कोविड में देखने को मिला है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई की कोई सुविधा नहीं है। -दिग्वियज चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments