Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयरानी की बावड़ी पर बने अवैध भवन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

रानी की बावड़ी पर बने अवैध भवन पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

संभलः हिंसा के बाद जिले में हिंदू तीर्थ स्थलों और ऐतिहासक स्थलों को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट है और संरक्षित करने का प्रयास कर रहा है। अब रानी की बावड़ी के बगल में अवैध रूप से बनाए गए मकान पर बुलडोजर चलाने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है। प्रशासन ने अवैध रूप से बने मकान पर नोटिस चस्पा किया है। प्रशासन ने मकान मालिक को 24 घंटे की मोहलत दी है। 24 घंटे के बाद मकान पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।

बता दें कि चंदौसी कोतवाली के मुस्लिम बाहुल्य इलाके लक्ष्मणगंज में रानी की बावड़ी की खुदाई की जा रही है। लगातार 12 दिन बावड़ी की खुदाई की गई, बावड़ी के दूसरे तल की खुदाई के बीच पहुंची ASI की टीम ने काम को रुकवा दिया था। बताया गया कि बावड़ी के दूसरे तल की दीवारें कमजोर हैं। इसके अलावा जहरीली गैस निकलने की वजह भी सामने आई थी। हालांकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम की जांच में जहरीली गैस निकलने की बात गलत साबित हुई। इससे पूर्व रानी की बावड़ी की खुदाई के दौरान प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे।

अब शुक्रवार को बावड़ी से सटे एक मकान पर अतिक्रमण की बात सामने आई है। इस पर नगर पालिका परिषद चंदौसी के अधिशासी अधिकारी कृष्ण सोनकर ने मकान मालिक गुलनाज बी पत्नी यूसुफ सैफी के मकान पर नोटिस चस्पा कराया है। अधिशासी अधिकारी कृष्ण सोनकर ने नोटिस में बताया कि गुलनाज बी नाम की महिला ने अवैध रूप से ऐतिहासिक धरोहर पर जानबूझकर अतिक्रमण कर भवन का निर्माण किया है। शासन द्वारा सरकारी सड़क पर बने अवैध निर्माण अथवा अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। मकान मालिक को 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण को नहीं हटाया गया तो नगर पालिका अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त कराएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments