Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को पहुंची उत्तराखंड, BJP सांसदों-विधायकों को...

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को पहुंची उत्तराखंड, BJP सांसदों-विधायकों को बैठक में रहना होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे के दौरान सोमवार को भाजपा के सभी सांसद और विधायकों का मौजूद रहना अनिवार्य होगा। वह 11 जुलाई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। मुर्मू के दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां कर ली हैं। संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की ओर से सभी सांसद और विधायकों को इसके निर्देश दिए गए हैं। विदित है कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू सोमवार 11 जुलाई को सुबह 10 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। वह भाजपा के विधायक और सांसदों से मुलाकात कर अपने लिए समर्थन मांगेंगी।
संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया जाएगा जहां उनके स्वागत के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक सहित पार्टी के कई सांसद और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
जौलीग्रांट में स्वागत के बाद मुर्मू देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाएंगे और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। उन्होंने बताया कि 11 बजकर 15 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू मुख्य सेवक सदन में भाजपा के सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने भाजपा के सभी 47 विधायकों, लोकसभा व राज्यसभा के सभी आठ सांसदों से इस बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments