Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रधानाचार्यों ने की शिशुओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

प्रधानाचार्यों ने की शिशुओं के सर्वांगीण विकास पर चर्चा

बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर इंका चौरासी में विद्या भारती अखिल भारती शिक्षण संस्थान के अल्मोड़ा-बागेश्वर संभाग के प्रधानाचार्यों का सम्मेलन शुरु हो गया है। सम्मेलन में अल्मोड़ा संभाग के नौ संकुलों के 66 प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में शिशुओं के सर्वांगीण विकास और नई शिक्षा नीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने किया। कार्यक्रम में स्कूल में शिशु वाटिका का शुभारंभ भी किया गया। वहां पर जन शिक्षा समिति के प्रांतीय संगठन मंत्री शत्रुघ्न सिंह राठौर, प्रदेश निरीक्षक ईश्वरी दत्त जोशी, संभाग निरीक्षक आलम सिंह उनियाल, रणजीत सिंह भंडारी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, विजय वर्मा, हरीश बिष्ट, थान सिंह कनवाल आदि थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments