Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रहे देहरादून के प्रियांशु, हासिल की ऑल...

उत्तराखंड में दूसरे स्थान पर रहे देहरादून के प्रियांशु, हासिल की ऑल इंडिया 119वीं रैंक

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2022 में 720 में से 695 अंक हासिल कर देहरादून के प्रियांशु मेहर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि पहले स्थान पर ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल करने वाली दून की रिया पहले स्थान पर रहीं। आकाश बायजुस के हिमांशु सिंह ने बताया कि प्रियांशु ने ऑल इंडिया 119 वीं रैंक हासिल की है। जबकि उत्तराखंड में दूसरी रैंक हासिल कर प्रियांशु ने दून और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बताया कि प्रियांशु ने एपीएस बीरपुर स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments