Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबंगलुरु में प्रतिष्ठित कमला देवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार से नवाजे गए प्रो. शेखर...

बंगलुरु में प्रतिष्ठित कमला देवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार से नवाजे गए प्रो. शेखर पाठक

नैनीताल। न्यू इंडिया फाउंडेशन की ओर से शनिवार को बंगलुरु में आयोजित बंगलुरु लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान प्रसिद्ध लेखक और पर्यावरणविद प्रो. शेखर पाठक को प्रतिष्ठित कमलादेवी चट्टोपाध्याय पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार उनकी चिपको आंदोलन पर लिखित व मनीषा चौधरी की ओर से अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक ‘द चिपको मूवमेंट: अ पीपल्स हिस्ट्री’ के लिए दिया गया। पुरस्कार स्वरूप प्रो. पाठक को सम्मानपत्र व 15 लाख की धनराशि का चेक सौंपा गया।
बता दें कि न्यू इंडिया फाउंडेशन की ओर से वर्ष 2018 से पिछले वर्ष प्रकाशित आधुनिक, समकालीन भारत पर सर्वश्रेष्ठ गैर-कथा पुस्तक के लिए कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ पुस्तक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। कमलादेवी महान देशभक्त और संस्था-निर्माता, स्वतंत्रता सेनानी रहीं। उनकी स्मृति में यह पुरस्कार आधुनिक भारत के निर्माण को रोशन करने वाले मूल रूप से अंग्रेजी में लिखे गए या अंग्रेजी में अनुवादित कार्य के लिए दिया जाता है। शनिवार को बंगलुरु में आयोजित समारोह में प्रो. पाठक ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। प्रो. शेखर पाठक इतिहासकार, पर्यावरणविद, पर्वतारोही और लेखक हैं। हिमालय क्षेत्र के अनुसंधान के लिए पीपुल्स एसोसिएशन (पहाड़) के संस्थापक, कुमाऊं विवि, नैनीताल में इतिहास के पूर्व प्रोफेसर रहे हैं। उन्हें उनके विशिष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2006 में केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से महापंडित राहुल सांकृत्यायन अवार्ड और 2007 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments