Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए छह महीने तक शिक्षकों की हड़ताल पर...

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए छह महीने तक शिक्षकों की हड़ताल पर रोक, शासन ने जारी किए आदेश

प्रदेश में 16 मार्च से उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिसे देखते हुए शासन ने छह महीने तक शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाई है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक शासन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि विभाग बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर किसी तरह का व्यवधान न हो इसके लिए अतिरिक्त एहतियात बरती जा रही है। शिक्षक और विभाग से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल पर रोक लगाने के साथ ही परीक्षा केंद्र के आस-पास धारा 144 लागू रहेगी। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सचल दल गठित गए हैं। इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील एवं अति संवेदनशील घोषित किया गया है।
शिक्षा मंत्री आज लेंगे बोर्ड परीक्षा तैयारी की बैठक
शिक्षा मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत आज उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक तीन बजे शिक्षा महानिदेशालय में होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments