Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयPutin India Visit: पुतिन और PM मोदी की गर्मजोशी फिर दिखी, तीन...

Putin India Visit: पुतिन और PM मोदी की गर्मजोशी फिर दिखी, तीन महीने में दूसरी बार साथ बैठे एक ही कार में

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे, जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट जाकर उनका स्वागत किया। पुतिन वर्ष 2021 के बाद पहली बार भारत आए हैं, और यह दौरा यूक्रेन युद्ध के बाद उनकी पहली आधिकारिक यात्रा माना जा रहा है।

पालम हवाई अड्डे पर पुतिन के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं। कई शीर्ष अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।


तीन महीने में दूसरी बार एक ही कार में सफर

स्वागत के बाद राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी एक ही टोयोटा कार में बैठकर रवाना हुए। तीन महीनों में यह दूसरी बार है जब दोनों नेता ने वाहन साझा किया है।

इससे पहले सितंबर में चीन के तियानजिन में आयोजित शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता एक ही कार में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे, जिसने उस समय वैश्विक कूटनीति में चर्चा पैदा कर दी थी। दिल्ली में एक बार फिर वही गर्मजोशी देखने को मिली।


क्रेमलिन का बयान— पीएम मोदी का कदम अप्रत्याशित लेकिन प्रभावशाली

पुतिन के स्वागत को लेकर क्रेमलिन की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। क्रेमलिन ने कहा कि पीएम मोदी का विमान के निकट जाकर राष्ट्रपति पुतिन से मिलना “अप्रत्याशित” कदम था, जिसकी रूसी अधिकारियों को पहले जानकारी नहीं थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह दोनों नेताओं के व्यक्तिगत संबंध और द्विपक्षीय भरोसे का मजबूत संकेत माना जा रहा है।


PM आवास पर आज अनौपचारिक वार्ता और निजी रात्रिभोज

राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार रात प्रधानमंत्री मोदी के साथ सात लोक कल्याण मार्ग, पीएम आवास पर अनौपचारिक मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम आवास पर आयोजित निजी डिनर में शामिल होंगे।


🗓️ राष्ट्रपति पुतिन का पूरा कार्यक्रम


4 दिसंबर — आगमन और पहली बैठक

  • शाम को दिल्ली आगमन

  • पीएम मोदी द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत

  • अनौपचारिक बातचीत सात लोक कल्याण मार्ग पर

  • पीएम आवास पर निजी रात्रिभोज


5 दिसंबर — औपचारिक कार्यक्रम और औपचारिक वार्ता

  • राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत

  • राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

  • हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल-स्तरीय वार्ता

  • कुछ प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी संभव

  • भारत–रूस बिजनेस फोरम में दोनों नेताओं की उपस्थिति

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज

  • इसके बाद पुतिन मॉस्को के लिए प्रस्थान

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments