देहरादून। रायपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल हर घर जल योजना पर सदस्यों ने जमकर सवाल उठाए। अधिकांश सदस्यों का कहना था कि उनके गांव में लाइन तो बिछाई गई, लेकिन अभी तक नालों पर पानी नहीं आ रहा है। विभाग ने पुरानी लाइनों से ही कनेक्शन दे रखे हैं, जिस कारण पानी नहीं आ रहा है। बैठक में ब्लाक प्रमुख ममता देवी, बीडीयो चक्रधर सेमवाल, जेष्ठ प्रमुख इतवार सिंह रमोला, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
रायपुर ब्लॉक की बीडीसी बैठक में हर घर नल योजना पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES