Tuesday, October 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedशहर में प्रतिबंधित रूटों पर दौड़ रहे हैं ई रिक्शा

शहर में प्रतिबंधित रूटों पर दौड़ रहे हैं ई रिक्शा

देहरादून महानगर सिटी बस महासंघ ने प्रतिबंधित रूटों पर दौड़ रहे ई रिक्शा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने पुलिस अधीक्षक (यातायात) और आरटीओ (प्रवर्तन) को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में चेतावनी दी कि ई रिक्शा का नियमानुसार संचालन नहीं हुआ तो महासंघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
महासंघ अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि 14 मई 2019 को सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें शहर में कुछ रूट ई रिक्शा के लिए प्रतिबंधित किए गए थे। तब इन रूटों पर प्रतिबंध के साइन बोर्ड भी लगाए थे। बावजूद ई रिक्शा इन्हीं रूटों पर दौड़ रहे हैं, जिससे सिटी बसों को नुकसान हो रहा है। बताया कि इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि अब मजबूरन सिटी बस संचालकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments