Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधरायबरेली में मौलाना की गोली मारकर हत्या, चार बाइकों पर आए सात...

रायबरेली में मौलाना की गोली मारकर हत्या, चार बाइकों पर आए सात हमलावर फरार

रायबरेली: बेटी के सामने मौलाना की हत्या, सात हमलावरों ने चार बाइकों से दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। मदरसे के मौलाना मुर्तजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला तब हुआ जब वह अपनी बेटी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चार बाइकों पर सात हमलावर, रास्ते में घेरकर मारी गोली

मामला डीह क्षेत्र के उत्तरी पाठक मजरे बिरनावा गांव का है। मौलाना मुर्तजा पूरे जालिम गांव स्थित मदरसा में तैनात थे। शुक्रवार दोपहर वह अपनी बेटी को लेकर घर लौट रहे थे कि तभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोखा के पास पिलहा ऊसर क्षेत्र में चार बाइकों पर आए सात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

हमलावरों ने मौलाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान मौलाना की बेटी किसी तरह झाड़ियों में छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रही।

पुराने विवाद की कड़ी जुड़ी होने की आशंका

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मौलाना मुर्तजा का कुछ समय पहले गांव के कुछ लोगों से खड़ंजा लगवाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस इस विवाद को भी हत्या के संभावित कारण के रूप में जांच में शामिल कर रही है।

पुलिस जांच में जुटी, हमलावरों की तलाश जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हमलावरों की खोज में आसपास के क्षेत्रों में दबिश तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी साजिश का जल्द खुलासा किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments