Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबारिश बनी चारधाम यात्रा में बाधा: खचड़ा नाले में जलस्तर बढ़ा, पहाड़ी...

बारिश बनी चारधाम यात्रा में बाधा: खचड़ा नाले में जलस्तर बढ़ा, पहाड़ी से गिरे पत्थर, रोके गए बदरीनाथ जा रहे 800 यात्री

भारी बारिश ने चारधाम यात्रा में बाधा पैदा कर दी। बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाले में जलस्तर बढ़ गया और पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। एहतियातन पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ धाम जा रहे करीब 800 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर बैरियर पर रोक दिया है। अब तीर्थयात्रियों को मौसम साफ होने पर ही आगे रवाना किया जाएगा। तीर्थयात्रियों के ठहरने और खान-पान की व्यवस्था गोविंदघाट गुरुद्वारे में की गई है। बदरीनाथ धाम से लेकर जोशीमठ तक भारी बारिश बारिश हो रही है। सोमवार शाम चार बजे से बदरीनाथ और लामबगड़ क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। शाम छह बजे से लामबगड़ के समीप खचड़ा नाले में पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हो गए। इस पर पुलिस प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। रात साढ़े आठ बजे तक भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी था। इस पर पुलिस ने करीब 800 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया। पुलिस ने लाउडस्पीकर से तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में होटल व धर्मशालाओं में ठहरने के लिए कहा। कई तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट में स्थित गुरुद्वारे में ठहरने के लिए निशुल्क कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। इधर, बदरीनाथ धाम की ओर से भी तीर्थयात्रियों को जोशीमठ जाने से रोक लिया गया है। बदरीनाथ थाने के थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि खचड़ा नाले में रुक-रुककर पत्थर गिर रहे हैं। मंगलवार को मौसम खुलने पर यात्रियों को धाम जाने दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments