Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहाड़ों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से...

पहाड़ों में बारिश तो मैदान में ठंडी हवाओं ने दी गर्मी से राहत, अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। मसूरी शहर में बुधवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। साथ मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मालरोड़ पर उड़ रही धूल से लोगों को राहत मिली। पर्यटकों ने कुलड़ी, लाइब्रेरी में हल्के गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
तीन दिन हल्की बारिश-ओलावृष्टि के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 15 मार्च को पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। 16 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। 17 मार्च को 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments