Saturday, November 21, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबारिश-बर्फबारी का अलर्ट, उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर...

बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक

उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने छह से आठ अक्तूबर तक ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के अगले तीन दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यह निर्णय लिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
इसके चलते डीएम अभिषेक रुहेला ने ट्रैकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा के को देखते हुए ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया। आदेश के अनुसार, इस दौरान किसी भी दल को ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पहले से ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए दलों को भी मौसम संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिससे वह सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments