Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराजा राम मोहन राय स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच

राजा राम मोहन राय स्कूल ने जीता उद्घाटन मैच

देहरादून। द हेरिटेज स्कूल के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबाल मेमोरियल टूर्नामेंट का उद्धघाटन गर्ल्स का मैच राजा राम मोहन राय ने जीता। प्रतियोगिता का शुभारंभ हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने फीता काट कर किया। इसमें 28 स्कूलों की बॉयज और गर्ल्स की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं l पहला मैच राजा राम मोहन राय की गर्ल्स टीम और श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें राजा राम मोहन राय की टीम ने सीधे सेटों में श्री गुरु राम राय की टीम को 2-0 से हरा कर मैच जीता l हेरिटेज स्कूल के डायरेक्टर विक्रांत चौधरी और स्कूल की उप प्रधानाचार्य डॉ. अंजू त्यागी ने खिलाडियों को अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments