Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरैली से स्वच्छता का संदेश देगा नगर निगम

रैली से स्वच्छता का संदेश देगा नगर निगम

स्वच्छ भारत मिशन के आठ साल पूरे होने पर 17 सितंबर को नगर निगम की ओर से स्वच्छता रैली का आयोजन किया जाएगा। निगम ने शहरवासियों से रैली में प्रतिभाग करने की अपील की है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 17 सितंबर को स्वच्छ अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया जाना है। इसी दिन नगर निगम की ओर से स्वच्छता रैली का आयोजन कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। यह रैली प्रात: नौ बजे से नगर निगम परिसर से शुरू होगी। इसमें एक हजार युवाओं के शामिल होने का अनुमान है। रैली का शुभारंभ मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त मनुज गोयल हरी झंडी दिखाकर करेंगे। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने शहरवासियों से अपील की है कि देहरादून को स्वच्छ बनाये रखने में सभी युवा, युवती और वरिष्ठ नागरिक रैली के लिए अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल https://innovateindia.mygov.in/swachhyouthrally/ पर करवाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments