Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरामनगर का स्टोन क्रशर संचालक गिरफ्तार, हाकम सिंह का पुराना जानकार है...

रामनगर का स्टोन क्रशर संचालक गिरफ्तार, हाकम सिंह का पुराना जानकार है मनराल

पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने रामनगर स्थित स्टोन क्रशर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह हाकम सिंह समेत कई आरोपियों के संपर्क में था। उसने धामपुर वाले सेंटर पर अभ्यर्थियों को अपने वाहन से भिजवाया और नकल कराई। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पेपर लीक मामले में एसटीएफ तीन दिन से कुमाऊं के दो कारोबारियों के संबंध में जानकारी जुटा रही थी। शुक्रवार देर रात चंदन सिंह मनराल निवासी लखनपुर, रामनगर को हिरासत में लिया गया। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंदन से एसटीएफ कार्यालय में कई घंटे पूछताछ की गई। उसने नकल कराने की बात स्वीकार की। पता चला कि वह हाकम सिंह का पुराना जानने वाला है। मनराल की अपनी ट्रेवल एजेंसी भी है। वह अपने वाहन से 20 छात्रों को धामपुर नकल सेंटर ले गया। वहां उन्हें प्रश्नों के उत्तर याद कराए गए। अगले दिन उन्हें परीक्षा केंद्रों तक भी लेकर गया। इसी तरह दूसरे दिन भी नकल कराई गई। मनराल के बारे में पहले पहचान में आए अभ्यर्थियों ने भी जानकारी दी थी। हाकम सिंह और अन्य आरोपियों ने भी बहुत कुछ बताया था। मनराल ने करोड़ों रुपये अभ्यर्थियों से लिए हैं।
ये हैं मनराल की संपत्तियां
करीब 15 एकड़ जमीन पीरूमदार में।
करीब 10 बीघा खेती की भूमि रामनगर में।
एक स्टोन क्रशर पीरूमदार में। इसमें सात बड़े ट्रक और तीन पोकलैंड हैं।
मनराल ट्रेवल्स एजेंसी। इसमें करीब 13 बसें हैं।
बाल महिला कल्याण समिति नाम से एनजीओ।
रामनगर, नैनीताल में तीन मंजिला मकान व ऑफिस। मुख्य सड़क पर आधा बीघा कामर्शियल प्लाट।
आधा दर्जन से अधिक बैंक खाते।
एक और कारोबारी पर शक, पूछताछ के बाद हो सकती है गिरफ्तारी
रामनगर क्षेत्र के एक और कारोबारी पर शक जताया जा रहा है। यह कारोबारी एक प्रोसेसिंग यूनिट चलाता है। वह मनराल का दोस्त बताया जा रहा है। उसकी ओर से भी कई लोगों को नकल कराए जाने की बात सामने आ रही है। एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा सकता है। पूछताछ के बाद गिरफ्तारी भी संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments