Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ के लिए कंडी-डंडी की दरें तय, वजन के हिसाब से लिया...

केदारनाथ के लिए कंडी-डंडी की दरें तय, वजन के हिसाब से लिया जाएगा किराया, पढ़ें ये अपडेट

केदारनाथ यात्रा के लिए जिला पंचायत ने कंडी-डंडी की दरें तय कर दी हैं। इस बार कंडी-डंडी संचालकों के फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाए गए हैं। साथ ही पंजीकरण कर लाइसेंस निर्गत किए गए हैं। भगवान केदारनाथ की पैदल यात्रा में कंडी-डंडी की अहम भूमिका होती है। 16 किमी पैदल मार्ग से पूरे यात्राकाल में हजारों यात्री कंडी-डंडी से धाम पहुंचते हैं। इस वर्ष की यात्रा के लिए जिला पंचायत ने कंडी-डंडी की नईं दरें तय कर दी हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ के लिए डंडी-कंडी से 90 किलो वजन तक 8000 रुपये व वापसी का 7400 रुपये किराया है। जबकि 75 किलो वजन में एक ही दिन में गौरीकुंड से केदारनाथ व फिर वापस गौरीकुंड के लिए 10400 रुपये किराया है।
लाइसेंस नहीं होने पर होगी कार्रवाई
90 किलो ग्राम तक के लिए 11400 और 90 किलो से अधिक वजन के लिए 13100 रुपये किराया तय किया गया है। इसके अलावा कंडी से यात्रा करने पर गौरीकुंड से केदारनाथ व उसी दिन वापसी पर 25 किलो वजन के 4900 रुपये, 50 किलो वजन के 8800 रुपये तय किए गए हैं। जिला पंचायत के प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी प्रेम सिंह रावत ने बताया कि डंडी, कंडी श्रमिकों के लिए यात्रा मार्ग पर संचालन के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है। बिना लाइसेंस व पंजीकरण के यात्रा मार्ग पर अगर कंडी-डंडी का संचालन पाया गया तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments