Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराजपुर एसओ को एक महीने के भीतर चार्ज से हटाया

राजपुर एसओ को एक महीने के भीतर चार्ज से हटाया

राजपुर एसओ राकेश शाह से एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एक महीने के भीतर चार्ज वापस ले लिया। उन्हें दून में दूसरी बार राजपुर थाने की कमान मिली थी। वह खुद को कप्तान की नजरों में बेहतर साबित नहीं कर पाए। एसएसपी ने जिले में 17 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। पूर्व में लाइन हाजिर हुए कई चौकी इंचार्ज वापस चार्ज वापस पाने में कामयाब हुए हैं। राजपुर थानाध्यक्ष राकेश शाह को चार्ज से हटाकर डोईवाला कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। वहीं एसएसआई डोईवाला जितेंद्र सिंह चौहान को राजपुर थाने का चार्ज दिया गया है। पुलिस लाइन से दरोगा विवेक राठी को धारा चौकी का चार्ज दिया गया है। धारा चौकी इंचार्ज सुभाष जखमोला को शहर कोतवाली भेजा गया है। एसएसआई पटेलनगर नवीन जुराल को शहर कोतवाली भेजा गया है। मोहन सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई पटेलनगर बनाया गया है। वह इससे पहले राजपुर थाने के एसओ थे। रायपुर एसएसआई बलदीप सिंह को पटेलनगर थाने भेजा गया है। कोतवाली में तैनात दरोगा आशीष रावत को फिर से एसएसआई रायपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन से दरोगा पंकज महिपाल को आराघर चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
पटेलनगर कोतवाली से दरोगा दीन दयाल को कुल्हाल चौकी इंचार्ज बनाया गया है। शहर कोतवाली से दरोगा भरत सिंह रावत को धर्मावाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। धर्मावाला चौकी इंचार्ज रजनीश सैनी को शहर कोतवाली भेजा गया है। ओमवीर सिंह को पुलिस लाइन से सभावाला चौकी इंचार्ज बनाया गया है। जयवीर सिंह को सभावाला चौकी इंचार्ज से डालनवाला थाना भेजा गया है। किशन देवरानी को डोईवाला कोतवाली से विकासनगर की बाजार चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। दिनेश चमोली को डोईवाला कोतवाली से पटेलनगर थाने भेजा गया है। शाहिल वशिष्ठ को डालनवाला थाने से डोईवाला कोतवाली भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments