Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

काशीपुर। अदालत के आदेश के बाद एक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र की एक महिला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पूर्व प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 376, 506, 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इधर, केस दर्ज होने के बाद महिलाएं कौशिक की गिरफ्तारी की मांग करने लगी हैं। महिलाओं ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि अगर पूर्व प्रधानाचार्य खुलेआम घूमते रहे तो वह जांच को प्रभावित कर सकते हैं। वहां पर मीरा शर्मा, सुधा राय, पूजा, लता शर्मा आदि थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments