Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिलंबित दरोगाओं के बयान दर्ज, एसएसपी को सौंपी रिपोर्ट

निलंबित दरोगाओं के बयान दर्ज, एसएसपी को सौंपी रिपोर्ट

हल्द्वानी। दरोगा भर्ती मामले में विजिलेंस की रिपोर्ट में संदिग्ध पाए गए चार दरोगा की विभागीय जांच पूरी हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी है। आगे की कार्रवाई अब विजिलेंस जांच के आधार पर होने की बात कही जा रही है। वर्ष 2015 की दरोगा भर्ती में धांधली की बात सामने आने पर शासन के निर्देश के बाद कुमाऊं विजिलेंस को इसकी जांच सौंपी गई थी। विजिलेंस की शुरुआती जांच में 20 दरोगा संदिग्ध पाए गए थे, जिनकी सूची भी विजिलेंस ने जारी की थी। इनमें नैनीताल जिले के भी चार दरोगा शामिल हैं। सूची जारी होने के बाद बीती 16 जनवरी को चारों को निलंबित कर दिया गया था और उनकी विभागीय जांच नैनीताल की सीओ विभा दीक्षित को सौंप दी गई थी। लगभग तीन महीने तक चली विभागीय जांच अब पूरी हो चुकी है। निलंबित चारों दरोगा के बयान दर्ज कर उसकी रिपोर्ट एसएसपी नैनीताल को सौंप दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा और उसके बाद विजिलेंस की ओर से की जा रही जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments