Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआयोग ने जारी किया कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों का...

आयोग ने जारी किया कर्मशाला अनुदेशक का परिणाम, चुने हुए अभ्यर्थियों का 27 अप्रैल से अभिलेख सत्यापन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा पिछले साल 12 जून को हुई थी, जिसमें 3972 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग चुने हुए अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का काम 27 अप्रैल से शुरू करेगा। आयोग की इस परीक्षा पर स्नातक स्तरीय व अन्य भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद संकट के बाद मंडरा रहे थे। बाद में आयोग ने गहराई से जांच पड़ताल की थी। इसके बाद आयोग ने तय किया था कि 157 पदों पर भर्ती की कर्मशाला अनुदेशक परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ है।
एक-एक सवाल डिलीट किया
आयोग ने इस परीक्षा की एक उत्तर कुंजी जारी की थी, जिस पर आपत्तियां मांगी थी। आपत्तियां आने के बाद आयोग ने परिणाम के साथ ही संशोधित उत्तर कुंजी जारी की है। इसके तहत कर्मशाला अनुदेशक(इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स) में सभी सेटों(ए,बी,सी,डी) में एक-एक सवाल डिलीट किया है। कर्मशाला अनुदेशक (मैकेनिकल) के पदों के लिए हुई परीक्षा के पेपर में सभी सेटों(ए,बी,सी,डी) में तीन-तीन सवालों को मूल्यांकन से हटाया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व आयोग ने मत्स्य निरीक्षक परीक्षा का परिणाम जारी करने के साथ ही सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और स्नातक स्तरीय परीक्षा दोबारा कराने के लिए कैलेंडर भी जारी किया था।
किसका कब होगा अभिलेख सत्यापन
कर्मशाला अनुदेशक (शाखा-1 इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स) के एक से 29 नंबर के अभ्यर्थी, कर्मशाला अनुदेशक(शाखा-2 मैकेनिकल) के एक से 31 तक के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 27 अप्रैल को होगा। कर्मशाला अनुदेशक(शाखा-2 मैकेनिकल) के पदों पर भर्ती को अभिलेख सत्यापन 28 अप्रैल(32-91 नंबर तक), एक मई(92-151 नंबर तक) और दो मई(152-194 नंबर तक) को होगा।
ऑनलाइन प्राथमिकता जरूर भर लें
आयोग के सचिव एसएस रावत की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्राथमिकता भरना अनिवार्य है। ऑनलाइन विकल्प भरने के लिए यूजर आईडी व रोल नंबर और पासवर्ड-जन्मतिथि होगी। ऑनलाइन भरे विकल्पों को सबमिट करने के बाद दो प्रतियों में प्रिंट निकालना होगा। एक प्रति हस्ताक्षर सहित अपने अभिलेख सत्यापन की तिथि को आयोग में उपलब्ध कराना अनिवार्य है। विकल्प या वरीयता एक बार भरने के बाद इसमें कोई परिवर्तन नहीं हो सकेगा। इसके अलावा शैक्षिक अर्हता, आरक्षण आदि के प्रमाण पत्रों की स्वप्रमाणित दो-दो प्रतियां व छह पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments