Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधऋषिकेश में उड़ीसा जेल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार,...

ऋषिकेश में उड़ीसा जेल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई

ऋषिकेश: उड़ीसा के कटक जिला कारागार से जेल तोड़कर फरार हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को ऋषिकेश में संयुक्त पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। देहरादून, टिहरी और उड़ीसा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसे इंद्रमणि बडोनी चौक के पास दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही उसे उड़ीसा पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा साहनी (34) निवासी बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। वह 2 अक्टूबर 2025 को उड़ीसा के कटक स्थित जिला कारागार से न्यायिक अभिरक्षा के दौरान फरार हो गया था। आरोपी डकैती और दो हत्याओं के मामलों में जेल में बंद था। फरार होने के बाद उड़ीसा पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उड़ीसा पुलिस ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि आरोपी की लोकेशन त्रिवेणी घाट क्षेत्र में दिखाई दे रही है। इसके बाद कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट अपनी टीम के साथ उड़ीसा पुलिसकर्मियों को लेकर त्रिवेणी घाट पहुंचे और सर्विलांस के जरिए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने लगे।

करीब ढाई बजे ढालवाला रोड स्थित सुमन पार्क के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में एक महिला सहित चार लोग सवार थे। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति को उड़ीसा पुलिस ने फरार आरोपी राजा साहनी के रूप में पहचान लिया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब कार में सवार अन्य तीन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है कि उनका आरोपी से क्या संबंध है।

दशहरा के दौरान जेल से फरार हुए थे आरोपी
पुलिस के अनुसार राजा साहनी और उसका एक साथी पाणीकोइली स्थित पंडा ज्वेलरी शॉप में डकैती और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए थे। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

2 अक्टूबर 2025 को जब जेल कर्मचारी और कैदी दशहरा का पर्व मना रहे थे, उसी दौरान दोनों आरोपियों ने मौका पाकर जेल से फरार होने की योजना को अंजाम दिया। उन्होंने कैदियों की कोठरियों की लोहे की छड़ें काट दीं और जेल की दीवार पर चढ़ने के लिए कंबल को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया। इसके बाद दोनों दीवार फांदकर फरार हो गए थे।

फरार होने के बाद से ही उड़ीसा पुलिस आरोपी की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही थी। आखिरकार ऋषिकेश में संयुक्त पुलिस कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments