Sunday, February 1, 2026
Homeउत्तराखंडऋषिकेश श्यामपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, हिंदू संगठनों का...

ऋषिकेश श्यामपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से तनाव, हिंदू संगठनों का पुलिस चौकी पर प्रदर्शन

ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में गोवंश के कटे हुए अवशेष मिलने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नाराज कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर पुलिस चौकी का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

प्रदर्शन कर रहे संगठनों के सदस्यों ने बताया कि श्यामपुर गुज्जर प्लॉट क्षेत्र में इससे पहले भी गोवंश के अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन मामलों की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के अनुसार, ताजा घटना में एक गाय के बछड़े को बेरहमी से मारकर उसके पैर काट दिए गए और शव को सड़क पर फेंक दिया गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए।

हिंदू संगठनों ने मांग की कि गोवंश की हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस चौकी के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति को शांत कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments